Breaking News:
Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव से पहले JDU बनाम RJD की जंग, Tejashwi ने की जीजा आयोग की मांग!

Lucknow Desk: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधा है। Tejashwi Yadav ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जंवाई आयोगबनाने की बात कह दी। Tejashwi Yadav के इस बयान के बाद एनडीए खेमे में हलचल मच गई है।

बता दें, Tejashwi Yadav ने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए आयोगों और बोर्डों में नियमों और निष्पक्षता को ताक पर रखकर, सिर्फ सत्ताधारी नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को तैनात किया जा रहा है।

जिस पर Tejashwi Yadav ने तीखा तंज कसा है उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने पहले 'जमाई आयोग' बनाया, अब लगता है 'जीजा आयोग' और 'मेहरारू आयोग' भी गठित हो चुका है।

तेजस्वी यादव ने क्या पोस्ट किया?

आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, जमाई आयोग बनाने के बाद PM और CM को अब 'जीजा आयोग' भी बनवा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के जीजा, बिहार सरकार के मंत्री के जीजा, सांसद के पति इत्यादि अनेक लोग 2,60,000लाख सैलरी प्रतिमाह पाने के लिए आयोगों में ठूंसे जा रहे है। मुख्यमंत्री की अचेत अवस्था 'भूंजा पार्टी' के लिए ईश्वरीय उपहार बन चुकी है।

चिराग पासवान के जीजा बने हैं, संतोष मांझी के जीजा बने हैं, और एक सांसद के पति बने हैं अब तो मेहरारू आयोग का भी गठन कर ही दीजिए। इस तंज के जरिए तेजस्वी ने सरकार पर भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारों को पद बांटने का आरोप लगाया है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है, और एक बार फिर नीतीश बनाम Tejashwi Yadav की जंग चर्चा में है।

यह भी पढ़ें:- CM Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार को चुनावी मैदान में उतारने की मांग, इस सीट से मिला ऑफर


Comment As:

Comment (0)