MP Chunav Result

MP Chunav Result: जीत की ओर बीजेपी, जानें कौन सी सीट से बीजेपी आगे?

Lucknow Desk: देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आ रहे है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 142 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तीन सीट पर अन्य आगे है। भाजपा एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। मिठाई बांटी जा रही है।

जानें कौन सी सीट से बीजेपी आगे ?

  • भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी के विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। उन्हें 10747 वोट मिले हैं। कांग्रेस के रविंद्र साहू को 4748 वोट मिले हैं।
  • सतना की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा आगे चल रही है, सिर्फ एक सीट अमरपाटन पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे है।
  • पथरिया से लखन पटेल 948 वोट से आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी लखन पटेल को 3814 वोट मिले हैं, कांग्रेस के राव बृजेंद्र को 1876 वोट मिले हैं। बीएसपी रामबाई को सिर्फ 2191 वोट मिले हैं।
  • भोपाल में तीसरे राउंड में हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 13 हज़ार वोटों से बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
  • पिछले आम चुनाव में महिला उम्मीदवारों में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली इमरती देवी डबरा में 1142 मतों से आगे हैं।
  • दूसरे राउंड में सागर विधायक शैलेंद्र जैन 5200 वोट से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े:- http://Warm Winters: इस बार ठंड से ज्यादा गर्मी का एहसास, WMO की रिपोर्ट ने डराया


Comment As:

Comment (0)