
Kangana Ranaut : प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोलीं सांसद कंगना रनौत? जानिए वजह
Kangana Ranaut : एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। इस समय कंगना रनौत चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी बीच रविवार को नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सांसद कंगना रनौत चुनावी प्रचार करने पहुंची। उन्होंने मध्य नागपुर के साथ-साथ पश्चिम नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा है। इस दौरान हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरा नागपुर सड़क पर उतर आया- कंगना रनौत
इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि रोड शो की भीड़ को देखते हुए लगा रहा है पूरा नागपुर सड़कों पर उमड पड़ा है। इस दौरान कंगना ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी के बयान पर की कंगना ने महायुती की सरकार चुराई हुई सरकार है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कंगना ने कहा कि उन लोगों के अंदर लोकतंत्र को लेकर सम्मान नहीं है, उन लोगों ने लोकतंत्र को कभी रिस्पेक्ट नहीं किया है।
कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री को नहीं मानते। न्याय व्यवस्था को नहीं मानते। किसी संवैधानिक पद को नहीं मानते हैं। उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। कंगना ने आगे कहा कि उनका वही हिसाब है, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।
कंगना रनौत ने आगे कहा कि हम समाज को जोड़ने की बात कर रहे हैं। हम कह रहे हैं बंटोगे तो कटोगे। इसलिए एक हो के रहो। तोड़ने की बात तो वो कर रहे हैं। गौरतलब है कि नागपुर में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र चुनाव से पहले चिराग पासवान ने कांग्रेस से किया सवाल, लगाए गंभीर आरोप