
Hardik Pandya, Surya Kumar Yadav
Mumbai Indians News: बदल गया मुंबई इंण्डियंस कप्तान! अब MI के भी कप्तान बने सूर्यकुमार यादव
IPL 2025 को शुरु होने में अब महज 3 दिनों का समय बचा हुआ है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी प्लेइंग 11 बनाने की तैयारियों में लगी हुई हैं। जिसमें कई टीमों ने शायद अब तक अपनी प्लेइंग 11 बना भी ली होगी। तो कई टीमें ऐसी भी हैं जिनको टुर्नामेंट से पहले ही उनके चोटिल खिलाड़ियों के लेकर झटका लग चुका है। जिससे उनका टीम संतुलन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस भी शामिल हो गई है जिनके कप्तान हार्दिक पांड्या ही पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पर हार्दिक के बाहर होने की वजह कोई चोट नहीं है। वह स्लो ओवर रेट के चलते चेन्नई सूपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। उस पहले मुकाबले में इंडिया की टी20 टीम की तरह ही सुर्य कुमार यादव मुंबई की कमान संभालेंगे। बता दें कि हार्दिक सिर्फ पहले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुंबई के दूसरे मैच में हार्दिक ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बताते चलें टीम के स्पिनर अल्लाह गज़नफर पहले ही चोट के चलते पूरे टुर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
बिना खेले कैसा लगा हार्दिक पर स्लो ओवर रेट
हार्दिक के स्लो ओवर रेट के चलते बाहर होने को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि अभी तो आईपीएल की शुरुवात नहीं हुई है। फिर कैसे बिना खेले किसी खिलाड़ी या कप्तान पर कोई जुर्माना या बैन लगाया जा सकता है। तो बता दें कि यह आज नहीं लगभग 10 महीने पहले या फिर ये कहें कि आईपीएल 2024 की समाप्ती पर ही तय हो गया था कि हार्दिक मुंबई के लिए 2025 में पहला मुकाबला मिस करेंगे। दरअसल आईपीएल में अधिकतम 2 बार किसी भी टीम का कप्तान स्लो ओवर रेट का शिकार हो सकता है। जिसमें उस पर पहले मैच में यह गलती करने पर 12 लाख जबकि दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। पर अगर तीसरी बार किसी कप्तान से यह गलती होती है। तो उसे टुर्नामेंट से एक मैच का बैन झेलना पड़ता है। हार्दिक का साथ यही हुआ वह 2024 में वह पहले दो बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए जबकि तीसरी बार आखिरी लीग मैच में उन्हें फिर इसका दोषी पाया गया। जिसके चलते वह 2025 के मुंबई के पहले मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
मुंबई स्कॉवड 2025
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर।