
Vijay Hazare Trophy Update: 17 साल के मुंबई के खिलाड़ी का तूफान 9 छक्के लगाकर टीम को पहुंचाया प्रीक्वॉर्टर फाइनल
स्पोर्टस डेस्क लखनऊः विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम मुंबई को प्री क्वार्टर फाइनल में पंहुचा दिया। सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वराज जडेजा के 92 और चिराग जानी के 83 रनों कि बदौलत 290 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा। जिसे मुंबई ने आयूष म्हात्रे के ताबड़तोड़ शतक के दम पर आसानी से महज 46 ओवर में हासिल कर लिया। आयुष म्हात्रे ने सिर्फ 93 गेंदो पर 148 जड़ दिए जिसमें 13 चौके और 9 छक्के शामिल थे। जय बिस्टा (45) ने भी उनका अच्छा साथ दिया और पहले विकेट के लिए 141 रन की बड़ी साझेदारी कर शुरुवात में ही सौराष्ट्र को मुकाबले से बाहर कर दिया।
आयूष म्हात्रे का दूसरा बड़ा शतक
आयुष म्हात्रे का यह इस टुर्नामेंट में दूसरा शतक है और दोनों ही शतक बड़े शतक हैं। जहां पर उन्होंने इससे पहले 181 रन की बड़ी पारी खेली थी वह भई सिर्फ 117 गेंदो पर जिसमें 15 चौके और 11 छक्के शामिल थे। तो वहीं कल य़ानी सोमवार को खेली गयी पारी में भी 148 जड़ दिए। बताते चलें कि इस शतक के साथ ही आयूष म्हात्रे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी 458 रनों के साथ लम्बी छलांग लगाकर सीधे 5 नंबर पर आ गए हैं।
मुंबई पहुंची प्रीक्वार्टर फाइनल में
सौराष्ट्र को हराने के साथ ही मुंबई ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बताते चलें कि मुंबई के लिहाज से यह बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था। क्योंकि अगर मुंबई यह मुकाबला हार जाती तो हैदराबाद, मुंबई और सौराष्ट्र एक समान 16 अंको पर होते ऐसे में नेट रनरेट के आधार पर तय किया जाता कि कौन सी टीम आगे जाएगी। पर मुंबई ने मुकाबले को जीतकर आसानी से प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।