ENTERTAINMENT

धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही ‘Tere Ishk Mein’, टूटे सारे रिकॉर्ड

TV 24 Network December 1, 2025 0
Tere Ishk Mein
Tere Ishk Mein

Lucknow Desk: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'Tere Ishk Mein' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

ओपनिंग डे से ही फिल्म Tere Ishk Mein ने अच्छी पकड़ बनाई है। इसके साथ ही फिल्म आज अपने वीकडेज में एंट्री ले रही है। मंडे का दिन हर फिल्म के लिए काफी अहम होता है। छुट्टियां खत्म होने के बाद फिल्म देखने के लिए कितने दर्शक थिएटर्स आ रहे हैं, इससे ही फिल्म का भविष्य तय हो जाता है।

Tere Ishk Mein का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़, दूसरे दिन दिन 17 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ कमाई है। इस तरह से फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 85 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है।

'रांझणा' का तोड़ेगी रिकॉर्ड

अगर बात करें धनुष की तो इस फिल्म को धनुष की पहली फिल्म 'रांझणा' से जोड़कर देखा जा रहा है। 2013 में आई धनुष की 'रांझणा' ने सैक्निल्क के मुताबिक 60.22 करोड़ रुपये कमाए थे। कृति सेनन के साथ धनुष की हालिया रिलीज फिल्म अब इस रिकॉर्ड से थोड़ी दूर रह गई है। यह रिकॉर्ड तोड़ते ही Tere Ishk Mein धनुष की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।

कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन और टी-सीरीज के साथ कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की गहन प्रेम कहानी को दिखाया गया है। Irshad Kamil के गीत और फिल्म की भावनात्मक कहानी ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

Tags

Tere-Ishk-Mein Dhanush Kriti-Sanon
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Entertainment

View more
Anupam Kher's Big Statement on ‘Dhurandhar: The Revenge’
‘Dhurandhar: The Revenge’ पर Anupam Kher का बयान, बोले- हर किसी को देखनी चाहिए ये फिल्म

Lucknow Desk: 'आदित्य धर' की धुरधंर 2 की हर तरफ चर्चा हो रही है। इसके साथ ही फिल्म ने 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। फिल्म ने तीसरे दिन 113 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी फिल्म है जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। डायरेक्टर को बताया “रॉकस्टार” फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए खेर ने उन्हें “रॉकस्टार” बताया। उनका कहना है कि फिल्म का निर्देशन बेहद दमदार और असरदार है। थिएटर का एक्सपीरियंस किया शेयर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने यह फिल्म भरे हुए थिएटर में देखी। हर उम्र के लोग फिल्म में पूरी तरह डूबे हुए थे, जो फिल्म की ताकत को दिखाता है। दिल से जुड़ने वाली कहानी उन्होंने कहा कि इतने सालों के अनुभव के बाद भी अगर कोई फिल्म दिल को छू जाए, तो उसकी तारीफ करनी ही चाहिए। खेर के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी, संगीत और तकनीकी पहलू सीधे दिल से जुड़ते हैं और यही असली कला होती है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह आधुनिक भारत की कहानी को बिना किसी बनावट के बेहद सशक्त तरीके से दिखाती है। क्लाइमेक्स ने जीता दिल खास तौर पर फिल्म के आखिरी 30 मिनट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मॉन्ट्रियल में फिल्माया गया एक्शन सीन बेहद शानदार है, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं। फिल्म में देशभक्ति का जोश फिल्म के दौरान थिएटर में दर्शकों द्वारा “जय हिंद” के नारे लगाए गए, जो इसके देशभक्ति भाव को दर्शाता है। अंत में अनुपम खेर ने फिल्म को “वर्ल्ड क्लास” बताया और कहा कि इसे किसी अंतरराष्ट्रीय मान्यता की जरूरत नहीं है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी।

TV 24 Network March 22, 2026 0
Punjabi singer Badshah

Punjabi Singer Badshah की मुश्किलें, FIR के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Rhea Chakraborty

7 साल बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखीं Rhea Chakraborty, ‘Family Business’ के फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल

Dhurandhar 2 Teaser

'Dhurandhar: The Revenge' का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे Ranveer Singh!

'The Kerala Story 2: Goes Beyond'
अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे, 'The Kerala Story 2: Goes Beyond' का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज!

Lucknow Desk: बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की बड़ी सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट भी सामने आ गया है। इस दूसरे पार्ट का नाम ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ है। जिसका टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर ने लोगों में नई बहस और उत्साह पैदा कर दिया है। फिलहाल, यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म का टीजर 2 मिनट 6 सेकेंड का है। टीजर की शुरुआती संवाद दिखाया गया है कि ‘हमारी बेटियां प्यार नहीं करतीं, वे जाल में फंसती हैं’ और बाद में ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे’ का नारा है। इस नारे से यह साफ है कि इस बार इस फिल्म में महिलाएं अपने अधिकारों और पहचान के लिए आवाज उठाएंगी। द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीज़र पहले चैप्टर से कहीं ज्यादा तीखा और गंभीर संकेत देता है। इस बार फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो तीन महिलाओं की दर्दनाक लेकिन प्रतिरोध की कहानी को पर्दे पर जीवंत करेंगे। फिल्म के मोशन पोस्टर और टीजर से साफ संकेत मिलता है कि कहानी पहले से कहीं ज्यादा गहराई, इमोशंस और तीखे कंटेंट के साथ आएगी। बता दें कि टीजर में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद उनकी जिंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ लेती है, जहां धीरे-धीरे धार्मिक धर्मांतरण के एक सोचे-समझे एजेंडे का खुलासा होता है। जो भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव से शुरू होता है, वह जल्द ही छल, नियंत्रण और फंसाए जाने की डरावनी कहानी बन जाता है। टीजर यह भी साफ दिखाया गया है कि कैसे प्यार को हथियार बनाया जाता है, पहचान छीनी जाती है इसके बाद आस्था को जंग का मैदान बना दिया जाता है। यह माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण और बेचैन करने वाला होता है, जहां हर विज़ुअल डर और दबे हुए गुस्से से भरा हुआ नजर आता है। वहीं मेकर्स का दावा है कि यह सिक्वल पहले भाग से भी गहरा, संवेदनशील और चिंताजनक संदेश लोगों को देगा। इस फिल्म की कहानी जो समाज के छुपे हुए पहलुओं पर सवाल उठाती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।

TV 24 Network January 30, 2026 0
Border 2 Movie

फिल्म Border 2 को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानें ओपनिंग डे पर कितना हुआ कलेक्शन?

Sunny Leone

Mathura में Sunny Leone की एंट्री से पहले मचा बवाल, संतों ने DM को लिखा पत्र

Elvish Yadav & Munawar Faruqui

Elvish Yadav ने बीमार बच्चे की मदद के लिए अपील की तो Munawar Faruqui ने पूछा- कहां जाएगा पैसा?

Bharti Singh Second Baby
Bharti Singh ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, बेटी की चाह रह गई अधूरी

Lucknow Desk: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मम्मी बन गई हैं। फैंस और सेलेब्स भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को फिर से पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। इस समय कपल के घर में जश्न का मौहाल है। बता दें, हाल ही में भारती सिंह ने घर पर बेबी शावर भी रखा था। जिसमें उन्होंने अपने टीवी के दोस्तों के साथ पार्टी की थी। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक भारती सिंह ने 41 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग पर जा रही थीं, लेकिन बीच में ही उनका वॉटर ब्रेक हो गया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भारती ने बेटे को जन्म दिया। अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। लाफ्टर क्वीन दूसरी बार बनीं मम्मी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। भारती सिंह ने इससे पहले 2022 में एक बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम लक्ष्य रखा है। पहला बच्चा होने के बाद भारती ने दूसरा बेबी होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक बेटी होने की ख्वाहिश है। इसके अलावा उन्होंने अपने व्लॉग में एक बार कहा था कि वो चाहती हैं उन्हें इस बार बेटी हो। लेकिन ये बेटी की मुराद भारती की अधूरी रह गई। खास अंदाज में प्रेग्नेंसी का ऐलान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेहद स्पेशल तरीके से अपने दूसरे बेबी के आने की खबर अपने फैंस को दी थी। कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनांउसमेंट स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में किया था। जिसके बाद से फैंस उनके दूसरे बेबी के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल, कपल अब दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं।

TV 24 Network December 19, 2025 0
Dhurandhar

फिल्म Dhurandhar पास या फेल, जानिए 5वें दिन कितनी कमाई हुई?

मंधाना और पलाश मुच्छल की टूटी शादी

क्यों टूटी Mandhana-Palash की शादी? Smriti Mandhana ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Tere Ishk Mein

धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही ‘Tere Ishk Mein’, टूटे सारे रिकॉर्ड

0 Comments