Lucknow Desk: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से पुराने ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। कई लोगों ने इस खबर को सच मानकर चिंता जतानी शुरू कर दी है। लेकिन अब इस मामले पर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से स्थिति साफ कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ?
वायरल पोस्ट में कहा गया कि 2005 से पहले छपे ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट अब मान्य नहीं रहेंगे। कुछ पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो भी इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों को लगा कि यह आधिकारिक सूचना है। पोस्ट में दावा किया गया कि RBI के निर्देश पर इन नोटों को 1 जुलाई से बंद किया जाएगा।
इस खबर के फैलते ही आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। कई लोग पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों की जानकारी लेने लगे।
PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई
सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने साफ कहा कि RBI ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें।
RBI ने क्या कहा?
RBI के अनुसार, पुराने ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट अभी भी वैध हैं और उन्हें बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है। RBI ने यह जरूर कहा है कि पुराने नोटों को धीरे-धीरे बैंकिंग सिस्टम के जरिए वापस लिया जाता है, ताकि नई और अधिक सुरक्षित सीरीज के नोट चलन में रहें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने नोट अचानक अमान्य हो जाएंगे।
RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, जब तक किसी नोट को औपचारिक रूप से बंद घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा बना रहता है।
लोगों को क्यों हो रहा भ्रम?
2016 की नोटबंदी के बाद से देश में करेंसी से जुड़ी किसी भी खबर पर लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत जानकारी तेजी से वायरल हो जाती है। कई यूट्यूब चैनल और फर्जी पोस्ट बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाते हैं, जिससे आम जनता भ्रमित हो जाती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वित्तीय सूचना पर भरोसा करने से पहले RBI, PIB या सरकारी वेबसाइट की जांच जरूर करनी चाहिए।
आम जनता को क्या करना चाहिए?
यदि आपके पास पुराने ₹10, ₹20, ₹50 या ₹100 के नोट हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये नोट अभी पूरी तरह वैध हैं और बाजार में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें।
सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होने की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 1 जुलाई 2026 से पुराने ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। कई लोगों ने इस खबर को सच मानकर चिंता जतानी शुरू कर दी है। लेकिन अब इस मामले पर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से स्थिति साफ कर दी गई है। सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ? वायरल पोस्ट में कहा गया कि 2005 से पहले छपे ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट अब मान्य नहीं रहेंगे। कुछ पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोगो भी इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों को लगा कि यह आधिकारिक सूचना है। पोस्ट में दावा किया गया कि RBI के निर्देश पर इन नोटों को 1 जुलाई से बंद किया जाएगा। इस खबर के फैलते ही आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। कई लोग पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों की जानकारी लेने लगे। PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB ने साफ कहा कि RBI ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया। PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें। RBI ने क्या कहा? RBI के अनुसार, पुराने ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट अभी भी वैध हैं और उन्हें बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है। RBI ने यह जरूर कहा है कि पुराने नोटों को धीरे-धीरे बैंकिंग सिस्टम के जरिए वापस लिया जाता है, ताकि नई और अधिक सुरक्षित सीरीज के नोट चलन में रहें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने नोट अचानक अमान्य हो जाएंगे। RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, जब तक किसी नोट को औपचारिक रूप से बंद घोषित नहीं किया जाता, तब तक वह लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा बना रहता है। लोगों को क्यों हो रहा भ्रम? 2016 की नोटबंदी के बाद से देश में करेंसी से जुड़ी किसी भी खबर पर लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत जानकारी तेजी से वायरल हो जाती है। कई यूट्यूब चैनल और फर्जी पोस्ट बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाते हैं, जिससे आम जनता भ्रमित हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वित्तीय सूचना पर भरोसा करने से पहले RBI, PIB या सरकारी वेबसाइट की जांच जरूर करनी चाहिए। आम जनता को क्या करना चाहिए? यदि आपके पास पुराने ₹10, ₹20, ₹50 या ₹100 के नोट हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ये नोट अभी पूरी तरह वैध हैं और बाजार में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें। सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होने की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।
Lucknow Desk: लखनऊ में एक युवक की फर्जी IPS अफसर वाली हेकड़ी उस समय खुल गई, जब उसने ₹40 के बन/चाय का पैसा देने से इनकार कर दिया और मौके पर पहुंचे असली पुलिसकर्मियों से “सैल्यूट” मांगने लगा। दुकानदार ने आरोप लगाया कि युवक सामान लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। घटना शहर के महानगर/गोल मार्केट इलाके की बताई जा रही है। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची तो युवक खुद को “नोएडा में तैनात IPS अधिकारी” बताने लगा। उसने पुलिसवालों से कहा — “भैया नहीं, सर बोलो… सैल्यूट करो।” लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने शांत तरीके से जवाब दिया कि: “वर्दी पहनकर आइए, आईडी कार्ड दिखाइए, फिर सैल्यूट करेंगे।” पूछताछ में युवक कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच में उसकी “फर्जी IPS” वाली कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग सिपाही के जवाब की तारीफ कर रहे हैं। यह भी खबर पढ़ें:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पारा लगातार 40 के पार, सीधे दिल पर कर रहा वार
Lucknow Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं। काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं, हालांकि अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है। अब ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी बहन के व्लॉग में खुलकर बात की। ज्योति ने बताया कि उन्हें बनारस जाना बहुत पसंद है और वो भगवान महादेव की बड़ी भक्त हैं। उन्होंने कहा कि वहां जाने से उन्हें सुकून मिलता है। इसी दौरान ज्योति ने बताया कि उन्होंने भगवान से एक खास मन्नत मांगी है। पहले उन्होंने मन्नत के बारे में साफ नहीं बताया, लेकिन बाद में इशारों में कहा कि उनकी इच्छा एक बच्चे की है। उन्होंने अपने भांजे को गोद में लेकर कहा कि आप मेरी मन्नत को इसके रूप में समझ सकते हैं। ज्योति ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी शादी का आगे क्या होगा। उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि अगर उनकी और उनकी बहनों की शादी नहीं होती, तो वे तीनों साथ रहकर ‘फ्रेंड्स’ सीरीज की तरह जिंदगी बिताएंगी। आपको बता दें कि ज्योति पहले भी पवन सिंह पर कई आरोप लगा चुकी हैं, जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। ऐसे में अब उनका मां बनने की इच्छा जाहिर करना लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है।