VIRAL NEWS

Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh का बड़ा खुलासा! मां बनने की जताई इच्छा

TV 24 Network April 24, 2026 0

Lucknow Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं। काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं, हालांकि अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है।

अब ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी बहन के व्लॉग में खुलकर बात की। ज्योति ने बताया कि उन्हें बनारस जाना बहुत पसंद है और वो भगवान महादेव की बड़ी भक्त हैं। उन्होंने कहा कि वहां जाने से उन्हें सुकून मिलता है।

इसी दौरान ज्योति ने बताया कि उन्होंने भगवान से एक खास मन्नत मांगी है। पहले उन्होंने मन्नत के बारे में साफ नहीं बताया, लेकिन बाद में इशारों में कहा कि उनकी इच्छा एक बच्चे की है। उन्होंने अपने भांजे को गोद में लेकर कहा कि आप मेरी मन्नत को इसके रूप में समझ सकते हैं।

ज्योति ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी शादी का आगे क्या होगा। उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि अगर उनकी और उनकी बहनों की शादी नहीं होती, तो वे तीनों साथ रहकर फ्रेंड्ससीरीज की तरह जिंदगी बिताएंगी।

आपको बता दें कि ज्योति पहले भी पवन सिंह पर कई आरोप लगा चुकी हैं, जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। ऐसे में अब उनका मां बनने की इच्छा जाहिर करना लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है।

Tags

Pawan-Singh Jyoti-Singh Bhojpuri-Superstar Viral-News Viral-Video
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Viral News

View more
CM योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का तंज
Gorakhpur में शेर के पुतले संग CM Yogi की तस्वीर वायरल, Akhilesh Yadav ने कसा तंज

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर दौरे पर थे। यहां वे करीब 1055 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने टायरों से बने शेर के एक पुतले के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।   रवि किशन ने खींची फोटो   इस फोटो को भाजपा सांसद रवि किशन ने खींचा। तस्वीर खींचते समय रवि किशन, मुख्यमंत्री को अलग-अलग पोज देने के लिए कहते नजर आए। सीएम योगी ने शेर के पुतले के चेहरे और पेट पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर माहौल हल्का और हंसी-मजाक वाला रहा।   अखिलेश यादव का तंज, ‘नकली शेर’ बताया   समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने योगी की फोटो के साथ इटावा के लायन सफारी में लगी शेर की मूर्ति की तस्वीर भी शेयर की। अखिलेश यादव ने लिखा— “नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाएं धड़ाम।” उन्होंने आगे कहा कि “लगता है ये कोरोना काल का शेर है, तभी इसके बाल इतने लंबे हैं।”   इटावा लायन सफारी का भी किया जिक्र   अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर सही शेर बनाना था तो सपा सरकार के समय बनी इटावा लायन सफारी को देखकर बनाया जा सकता था। उन्होंने इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।   वीडियो भी हुआ वायरल   सीएम योगी, शेर के पुतले और रवि किशन के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और फोटो सेशन का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है।   सोशल मीडिया पर तेज हुई सियासी बयानबाजी   इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। जहां एक तरफ बीजेपी नेता इसे सामान्य कार्यक्रम का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

TV 24 Network April 24, 2026 0

Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh का बड़ा खुलासा! मां बनने की जताई इच्छा

Rani's Reels from Israel have gone viral.

Viral News: Israel में रहने वाली ‘रानी’ के वायरल वीडियो ने दिखाई जंग की सच्चाई, सोशल मीडिया पर सामने आया खौफनाक मंजर

LPG Crisis In Amethi

UP News: लाचार पिता की मजबूरी! बेटी की शादी में LPG गैस के लिए खुद लाइन में लगा

Deputy Commissioner Prashant Kumar Singh
CM Yogi के समर्थन में GST डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ...

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच एक और वरिष्ट अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, अयोध्या संभाग के राज्यकर विभाग यानी GST में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य द्वारा उन पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया है। सोशल मीडिया पर फूट-फूट कर रोए डिप्टी कमिश्नर बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर प्रशांत कुमार सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए कह रहे है कि, मैंने इस्तीफा दे दिया है... मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। जिसका नमक खाते हैं, उसका सिला अदा करना चाहिए। मैं बहुत पीड़ा में था। GST डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा? GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि वह जिस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उसी के वेतन से उनका परिवार चलता है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं और नियमों से बंधे होने के बावजूद उनकी भी भावनाएं हैं। बीते दो दिनों से वे मानसिक पीड़ा में थे और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कौन हैं प्रशांत कुमार सिंह? बता दें, 48 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह मूल रूप से मऊ जिले के शर्मा गांव के रहने वाले हैं। वह 2023 से अयोध्या संभाग में राज्यकर विभाग के संभागीय उप आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) के पद पर कार्यरत थे। वह एक कर्मठ अधिकारी माने जाते रहे हैं। फिलहाल, प्रशांत कुमार सिंह ने साफ किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं था। उन्होंने यह फैसला स्वाभिमान और विचारों के आधार पर लिया है।

TV 24 Network January 27, 2026 0
Uttarakhand Snowfall

Viral News: बर्फबारी में सड़क पर फंसी बारात, पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा

Google Golden Baba

Prayagraj माघ मेले में 5 करोड़ का सोना पहने कौन हैं Google Golden Baba?

0 Comments