Lucknow Desk: लखनऊ में एक युवक की फर्जी IPS अफसर वाली हेकड़ी उस समय खुल गई, जब उसने ₹40 के बन/चाय का पैसा देने से इनकार कर दिया और मौके पर पहुंचे असली पुलिसकर्मियों से “सैल्यूट” मांगने लगा।
दुकानदार ने आरोप लगाया कि युवक सामान लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। घटना शहर के महानगर/गोल मार्केट इलाके की बताई जा रही है। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची तो युवक खुद को “नोएडा में तैनात IPS अधिकारी” बताने लगा। उसने पुलिसवालों से कहा —
“भैया नहीं, सर बोलो… सैल्यूट करो।”
लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने शांत तरीके से जवाब दिया कि:
“वर्दी पहनकर आइए, आईडी कार्ड दिखाइए, फिर सैल्यूट करेंगे।”
पूछताछ में युवक कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच में उसकी “फर्जी IPS” वाली कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग सिपाही के जवाब की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी खबर पढ़ें:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का पारा लगातार 40 के पार, सीधे दिल पर कर रहा वार
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: Indore में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से गहने लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने करीब 200 CCTV कैमरों की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को काम दिलाने का भरोसा दिलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके गहने लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने शहरभर के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। कई दिनों तक अलग-अलग इलाकों के करीब 200 कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के बाद संदिग्धों की पहचान हुई। जांच में आरोपियों की लोकेशन और आने-जाने के रास्तों का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए गहने भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह इसी तरह नौकरी और मदद का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था। मामले की आगे जांच जारी है।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर दौरे पर थे। यहां वे करीब 1055 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने टायरों से बने शेर के एक पुतले के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रवि किशन ने खींची फोटो इस फोटो को भाजपा सांसद रवि किशन ने खींचा। तस्वीर खींचते समय रवि किशन, मुख्यमंत्री को अलग-अलग पोज देने के लिए कहते नजर आए। सीएम योगी ने शेर के पुतले के चेहरे और पेट पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर माहौल हल्का और हंसी-मजाक वाला रहा। अखिलेश यादव का तंज, ‘नकली शेर’ बताया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने योगी की फोटो के साथ इटावा के लायन सफारी में लगी शेर की मूर्ति की तस्वीर भी शेयर की। अखिलेश यादव ने लिखा— “नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाएं धड़ाम।” उन्होंने आगे कहा कि “लगता है ये कोरोना काल का शेर है, तभी इसके बाल इतने लंबे हैं।” इटावा लायन सफारी का भी किया जिक्र अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर सही शेर बनाना था तो सपा सरकार के समय बनी इटावा लायन सफारी को देखकर बनाया जा सकता था। उन्होंने इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। वीडियो भी हुआ वायरल सीएम योगी, शेर के पुतले और रवि किशन के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और फोटो सेशन का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तेज हुई सियासी बयानबाजी इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। जहां एक तरफ बीजेपी नेता इसे सामान्य कार्यक्रम का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साध रहा है।
Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच एक और वरिष्ट अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, अयोध्या संभाग के राज्यकर विभाग यानी GST में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य द्वारा उन पर की गई टिप्पणी के विरोध में दिया है। सोशल मीडिया पर फूट-फूट कर रोए डिप्टी कमिश्नर बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर प्रशांत कुमार सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे रोते हुए कह रहे है कि, मैंने इस्तीफा दे दिया है... मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। जिसका नमक खाते हैं, उसका सिला अदा करना चाहिए। मैं बहुत पीड़ा में था। GST डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा? GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि वह जिस प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उसी के वेतन से उनका परिवार चलता है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं और नियमों से बंधे होने के बावजूद उनकी भी भावनाएं हैं। बीते दो दिनों से वे मानसिक पीड़ा में थे और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कौन हैं प्रशांत कुमार सिंह? बता दें, 48 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह मूल रूप से मऊ जिले के शर्मा गांव के रहने वाले हैं। वह 2023 से अयोध्या संभाग में राज्यकर विभाग के संभागीय उप आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) के पद पर कार्यरत थे। वह एक कर्मठ अधिकारी माने जाते रहे हैं। फिलहाल, प्रशांत कुमार सिंह ने साफ किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं था। उन्होंने यह फैसला स्वाभिमान और विचारों के आधार पर लिया है।