Lucknow Desk: आंध्र प्रदेश के एक मंदिर की दान पेटी में 20 रुपये का ऐसा नोट मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। नोट पर किसी व्यक्ति ने अपनी बुआ (आंटी) के लिए मौत की कामना लिखी थी। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
मामला आंध्र प्रदेश के एक प्रसिद्ध मंदिर का बताया जा रहा है, जहां मंदिर प्रशासन दान पेटी यानी हुंडी में जमा पैसों की गिनती कर रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों को 20 रुपये का एक नोट मिला, जिस पर अंग्रेज़ी में लिखा था — “Please make sure she dies soon.” हिंदी में इसका अर्थ है, “कृपया सुनिश्चित करें कि वह जल्द मर जाए।” नोट पर लिखे इस संदेश को देखकर कर्मचारी भी चौंक गए।
घटना सामने आने के बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई लोगों ने इसे परिवारों में बढ़ती कड़वाहट और रिश्तों में तनाव का संकेत बताया। कुछ यूजर्स का कहना था कि व्यक्ति शायद अपनी किसी निजी समस्या या पारिवारिक विवाद से परेशान होगा, इसलिए उसने गुस्से में ऐसी बात लिख दी।
भारत में मंदिरों की हुंडी में लोग आमतौर पर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए दान करते हैं। कई श्रद्धालु अपनी इच्छाएं कागज पर लिखकर भी भगवान के चरणों में रखते हैं। लेकिन इस तरह किसी की मौत की इच्छा व्यक्त करना लोगों को अजीब और चौंकाने वाला लगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में ऐसी घटनाएं तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग उन्हें मनोरंजन की तरह देखने लगते हैं। हालांकि, यह घटना मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं की ओर भी इशारा करती है। रिश्तों में संवाद की कमी और बढ़ता तनाव कई बार लोगों को इस तरह की नकारात्मक सोच की ओर धकेल देता है।
मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन नोट की तस्वीर वायरल होने के बाद यह खबर देशभर में चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने कहा कि भगवान के दरबार में दूसरों के लिए बुरी कामना करने के बजाय सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
यह घटना भले ही सोशल media पर मजाक और मीम्स का हिस्सा बन गई हो, लेकिन यह रिश्तों में बढ़ती दूरियों और गुस्से को भी उजागर करती है। परिवार में समस्याओं का समाधान बातचीत और समझदारी से निकालना ज्यादा बेहतर माना जाता है, बजाय इसके कि नफरत को इस तरह सार्वजनिक रूप दिया जाए।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: आंध्र प्रदेश के एक मंदिर की दान पेटी में 20 रुपये का ऐसा नोट मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। नोट पर किसी व्यक्ति ने अपनी बुआ (आंटी) के लिए मौत की कामना लिखी थी। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। मामला आंध्र प्रदेश के एक प्रसिद्ध मंदिर का बताया जा रहा है, जहां मंदिर प्रशासन दान पेटी यानी हुंडी में जमा पैसों की गिनती कर रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों को 20 रुपये का एक नोट मिला, जिस पर अंग्रेज़ी में लिखा था — “Please make sure she dies soon.” हिंदी में इसका अर्थ है, “कृपया सुनिश्चित करें कि वह जल्द मर जाए।” नोट पर लिखे इस संदेश को देखकर कर्मचारी भी चौंक गए। घटना सामने आने के बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, जबकि कई लोगों ने इसे परिवारों में बढ़ती कड़वाहट और रिश्तों में तनाव का संकेत बताया। कुछ यूजर्स का कहना था कि व्यक्ति शायद अपनी किसी निजी समस्या या पारिवारिक विवाद से परेशान होगा, इसलिए उसने गुस्से में ऐसी बात लिख दी। भारत में मंदिरों की हुंडी में लोग आमतौर पर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए दान करते हैं। कई श्रद्धालु अपनी इच्छाएं कागज पर लिखकर भी भगवान के चरणों में रखते हैं। लेकिन इस तरह किसी की मौत की इच्छा व्यक्त करना लोगों को अजीब और चौंकाने वाला लगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में ऐसी घटनाएं तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग उन्हें मनोरंजन की तरह देखने लगते हैं। हालांकि, यह घटना मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं की ओर भी इशारा करती है। रिश्तों में संवाद की कमी और बढ़ता तनाव कई बार लोगों को इस तरह की नकारात्मक सोच की ओर धकेल देता है। मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन नोट की तस्वीर वायरल होने के बाद यह खबर देशभर में चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने कहा कि भगवान के दरबार में दूसरों के लिए बुरी कामना करने के बजाय सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। यह घटना भले ही सोशल media पर मजाक और मीम्स का हिस्सा बन गई हो, लेकिन यह रिश्तों में बढ़ती दूरियों और गुस्से को भी उजागर करती है। परिवार में समस्याओं का समाधान बातचीत और समझदारी से निकालना ज्यादा बेहतर माना जाता है, बजाय इसके कि नफरत को इस तरह सार्वजनिक रूप दिया जाए।
Lucknow Desk: कहते हैं न—जोड़ियां ऊपर बनती हैं… लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार में एक कहानी ऐसी सामने आई है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि ये जोड़़ी तो जमीन पर ही बन गई। यह कहानी है 66 साल के सोम देव की। लंबे समय से वो अकेले जिंदगी बिता रहे थे। माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था और भाई भी अलग रहते थे। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें साथ मिला 35 साल की एक महिला का। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी कर ली—और बस, यहीं से ये जोड़ी चर्चा में आ गई। अब इस शादी को करीब एक महीना हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि दोनों ने हिमाचली लोकनृत्य नाटी किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। उम्र में 31 साल का फासला है, लेकिन इनकी बॉन्डिंग देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में सोम देव बड़े गर्व से अपनी पत्नी का परिचय देते नजर आते हैं। वहीं उनकी पत्नी भी पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि वो अपने पति के साथ इस नए सफर में बेहद खुश हैं और उनका पूरा साथ निभाएंगी। थरिम्बला गांव में जब रिसेप्शन रखा गया, तो वहां की धाम में दोनों ने हाथ थामकर ऐसा डांस किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। माहौल में खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा था। वैसे हिमाचल में पहले भी कई अनोखी शादियां चर्चा में रही हैं, लेकिन सोम देव की ये कहानी लोगों को कुछ अलग ही संदेश दे रही है। यहां उम्र नहीं, बल्कि साथ और समझदारी मायने रखती है। इस जोड़ी ने एक बात तो साफ कर दी—अगर दिल जवान हो, तो जिंदगी के किसी भी मोड़ पर खुशियां मिल सकती हैं।
Lucknow Desk: पश्चिम एशिया में युद्ध की शुरुआत के बाद से दुनिया में तेल और गैस का संकट बढ़ गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में LPG गैस की किल्लत लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। लोग सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इसी बीच अमेठी जिले से जो कहानी निकलकर सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक पिता अपनी बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लेकर शाम तक एजेंसी पर लाइन में लगा रहा, लेकिन उसे सिलेंडर नहीं मिला। क्या है पूरा मामला? दरअसल, अमेठी जिले के डेढ़ पसार गांव के रहने वाले रविंद्र नाथ तिवारी के घर में बारात आने वाली है। बेटी की शादी की खुशियों के बीच अचानक घरेलू गैस की कमी ने खुशियों में खलल में बदल दिया। बेटी की शादी के लिए घर छोड़कर रविंद्र नाथ तिवारी सुबह ही गैस एजेंसी पहुंच गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिल जाएगा और घर जाकर हलवाई अपना काम शुरू कर देगा। लेकिन पूरा दिन बीत गया, सूरज ढल गया, एजेंसी से सिलेंडर नहीं मिला। जिससे पिता की आंखों में बेटी की विदाई की खुशी से ज्यादा गैस न मिलने का भावुक दिखाई दिए। लकड़ी की आग पर बनीं मिठाइयां शादी के लिए घर पर हलवाई मिठाइयां बनाने के लिए सुबह से ही गैस का इंतजार करता रहा। लेकिन शाम तक सिलेंडर नहीं मिला और पिता की उम्मीद टूट गई, तो मजबूरन शादी का खाना और मिठाइयां लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेकर बनाना पड़ा। इस दौरान रविंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अगर समय पर गैस नहीं मिली तो मेहमानों के सामने मेरी इज्जत पर आंच आ जाएगी। बुकिंग होने के बावजूद हमें एजेंसी से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने के बाद भी नहीं मिला गैस रविंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि उन्होंने निराश होकर अधिकारियों को फोन लगाकर लगातार सिलेंडर की मांग करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने भी अनसुना कर दिया। बता दें, कि एक तरफ जनता गैस के लिए घंटों लाइनों में लगी है, तो वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों के सुर कुछ और ही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। कम से कम 2-3 दिन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जिसपर स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्टॉक है, तो वह आम आदमी तक क्यों नहीं पहुंच रहा? लंबी लाइनों के बावजूद लोगों को खाली हाथ क्यों लौटना पड़ रहा है?