Dara Singh

अखिलेश को लगा झटका, कल BJP में शामिल होंगे दारा सिंह

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष दलों में उथल-पुथल की चर्चा तेज हो गई है। आज यानी रविवार को सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर NDA में शामिल होने का ऐलान किया। वहीं अब समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ चुके विधायक दारा सिंह चौहान कल यानी 17 जुलाई को BJP में शामिल होने जा रहे है। वह कल दोपहर 12 बजे लखनऊ में स्थित BJP कार्यालय पहुंचकर पार्टी का थामेंगे।

सपा से दिया था इस्तीफा

बता दे कि दारा सिहं चौहान मऊ के घोषी से विधायक थे। BJP में शामिल होने से एक दिन पहले उन्होंने सपा को इस्तीफा दिया। वो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाजन को भेजे गए पत्र में इस्तीफे की पेशकश की थी। इससे पहले दारा सिंह 2022 विधानसभा चुनाव में BJP से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे। कुछ दिनों से दारा सिंह दिल्ली में थे, लेकिन आज वो लखनऊ आ रहे है।

सपा से कई नेता है नाराज- राजभर

दरअसल, सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर आज यानी रविवार को NDA में शामिल में ऐलान किया। इसे पहले राजभर ने दावा किया था कि पिछले कई दिनों से सपा के नेता, विधायक और सासंद हमारे और BJP के संपर्क है क्योंकि अखिलेश के रवैये से नाराज चल रहे है। राजभर ने यह भी दावा किया था कि कई नेता, विधायक और सासंद सपा छोड़ रहे है।

दारा सिंह ने BJP पर किया था जुबानी वार

दारा सिंह ने सपा में शामिल होने से पहले BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि 2020 में BJP ने नारा दिया था कि सबका साथ सबका विकास। साथ तो सबका मिला, लेकिन विकास कुछ चंद लोगों का ही हुआ।

उन्होंने कहा था कि इस प्रदेश में कुछ चंद लोगों का ही विकास हो रहा है, बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। क्या ऐसे में देश का विकास होगा, जहां कुछ लोगों को गुलाम बना कर रखा जा रहा है। और गरीबों को थोड़ा राशन का लालच देकर ठगने और गुलाम बनाने की साजिश हो रही है।


Comment As:

Comment (0)