Dara Singh Chauhan

BJP में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, बीजेपी ने किया स्वागत

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव होने से पहले सियासी उलटफेर होने शुरु हो गए है। एक दिन पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने NDA का दामन थामा, तो वहीं आज सपा विधायक दारा सिंह BJP में शामिल हो गए। कुछ दिनों पहले दारा सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद घोसी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह BJP का साथ छोड़ सपा में शामिल हुए थे। 
 

BJP में शामिल हुए दारा सिंह
बता दे कि यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के विधायक दारा सिंह चौहान सोमवार यानी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान ने शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्यता की शपथ दिलाई। यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से दारा सिंह मिलकर उनको इस्तीफा सौंपा था। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे। 
 

घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक थे दारा सिंह 
BJP में शामिल होने से पहले दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से साथ मिलकर इस्तीफा सौंपा। BJP का कहना है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

BJP में शामिल होने से पहले क्या बोले दारा सिंह
BJP में शामिल होने पहले दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि BJP के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है। आगामी चुनाव में भाजपा यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 
 

भाजपा परिवार में स्वागत है- केशव प्रसाद मौर्य
इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा परिवार का हिस्सा है इसीलिए भाजपा में उनका स्वागत करती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा ने 73 सीटें जीती हासिल की थी और 2019 में महागठबंधन के सामने भाजपा ने 64 सीटें जीती। और हम 2024 लोकसभा चुनाव में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं जिसके लिए 80 सांसदों की फौज खड़ी हो रही है।

मौर्य ने आगे कहा कि दारा सिंह देश की राजनीति समझने वाले व्यक्ति हैं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हम समझ गए थे कि अब उनके भाजपा में शामिल होने में देर नहीं लगेगी। 2024 में यूपी में एकतरफा कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की बैठक बैंगलौर में है। उसका कोई मतलब नहीं है। सभी एक दूसरे पर शर्तें थोप रहे हैं।
 

कौन है दारा सिंह चौहान
दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में से एक है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा देकर BJP का दामन थाम लिया है। बता दे कि दारा सिंह चौहान ने अपना राजनैतिक सफर साल 1996 से शुरु किया। बहुजन समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया। साल 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी से विधायक थे। इसके बाद 2015 में दारा सिंह BJP में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव BJP  के टिकट पर जीते। 2022 विधानसभा चुनाव होने से पहले उन्होंने BJP का दामन छोड़कर SP का दामन थाम लिए। इसके बाद सपा के 2022 का चुनाव घोसी सीट जीत हासिल की।


Comment As:

Comment (0)