Abbas Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा NDA का हिस्सा, सुभासपा में है विधायक

लखनऊ : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के NDA में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि राजभर अपना पाला बदल सकते है। आखिरकार 16 जुलाई को राजभर ने अमित शाह से मुलाकात कर NDA में शामिल हो गए। इसके बाद से BJP अपनी रणनीतिक जीत मान रही है। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी भी NDA का हिस्सा बन गए है।
 

मऊ विधानसभा से विधायक अब्बास अंसारी 
दरअसल, अब्बास अंसारी मऊ विधानसभा सीट से विधायक है। 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में सुभासपा ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिसमें 6 सीटों पर सुभासपा को जीत मिली। इन सीटों में एक सीट मऊ विधानसभा की है। जिस पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिया गया था। बता दे कि अब्बास ने चुनाव में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को हराकर पहली बार विधायक बने थे। लेकिन सुभासपा के NDA में शामिल हो जाने से अब्बास अंसारी अब BJP गठबंधन का हिस्सा बन गए हैं।
 

जेल में बंद है अब्बास अंसारी
गौरतलब है कि अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। बता दे कि अब्बास अंसारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। 5 नवंबर, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अब्बास पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। 

अपराधियों के विरुद्ध पार्टी की नीति स्पष्ट- भूपेन्द्र सिंह चौधरी
जेल में बंद अब्बास अंसारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी कहते हैं कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध हमारी पार्टी की नीति स्पष्ट है। पार्टी अपनी नीति पर अडिग है। वहीं, सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि अब्बास अंसारी हमारी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते हैं, वह हमारी पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

एमपी-एमएलए कोर्ट से अब्बास को मिली राहत
बता दे कि अब्बास अंसारी को हाल ही में नफरत भरे भाषण के मामले में सीजीएम एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहत दी थी। वहीं चुनाव आचार संहिता का मामला अभी भी चल रहा है। अब्बास के विरुद्ध एक शस्त्र लाइसेंस पर नियम विरुद्ध विदेश से कई घातक असलहे खरीदने का मामला भी चल रहा है।
 

क्या जेल से बाहर आएंगे अब्बास
सुभासपा के NDA में शामिल होने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि जेल में बंद अब्बास अंसारी जेल से बाहर आ जाएंगे। अब सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी है कि अब्बास अंसारी का अगला कदम क्या होगा? अब्बास क्या एनडीए का दामन थामेंगे या सुभासपा से अलग होने का ऐलान करेंगे। अलगाव का ऐलान करेंगे।


Comment As:

Comment (0)