Breaking News:
WhatsApp Image 2025-05-15 at 3

Rohit, Virat Retirement

Rohit, Virat Retirement: संन्यास के बावजूद ग्रेड A+ में रहेंगे रोहित और विराट , BCCI  ने दी बड़ी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित-विराट को ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट में जारी रखने का फैसला किया है। पिछले महीने में BCCI  ने ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट जारी किया था जिसमें रोहित और विराट दोनों ही शामिल थे। आज भले ही रोहित और विराट ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो दोनों अभी भी BCCI  की नजरों में सर्वश्रेष्ठ खिलाङी हैं।

BCCI का ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट क्या होता है ?

BCCI का यह एक केंद्रिय अनुबंध है जो चार ग्रेडों में विभाजित होता है जिसमें ग्रेड A+,A,B,C ग्रेड होते हैं। ग्रेड A+ में ऐसे खिलाङियों को शामिल किया जाता हैं जिसमें भारतीय क्रिकेटरों को उनके प्रदर्शन और योगदान के आधार पर चार ग्रेडों में विभाजित करता है। ऐसे में जो खिलाङी तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और बोर्ड की नजर में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं उन्हीं खिलाङियों को ग्रेड A+ में शामिल किया जाता है। वहीं ग्रेड A+ में शामिल खिलाङियों को सलाना 7 करोङ रुपये मिलते हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट खिलाङियों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है और उन्हें प्रेरित करता है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

क्या बोले BCCI सेक्रेटरी सैकिया रोहित और विराट को लेकर?

BCCI  के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ANI से कहा- रोहित और विराट के टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी दोनों को ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट में जारी रखा जाएगा। उन्होनें कहा कि वे भारतीय टीम का अभी भी हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट में मिलने वाली सारी सुविधाऐं मिलती रहेंगी। अप्रैल के महीने में ग्रेड A+ की घोषणा की गई थी जिसमें दोनों खिलाङी ग्रेड A+ में थे।         

इस बार के सेंट्रल कैटेगरी के A+ ,A,B,C ग्रेडों में कौन-कौन से खिलाङी शामिल हैं?

2024-25 सत्र तक कुल 34 खिलाङियों को BCCI  केंद्रित अनुबंध में जोड़ा गया है। बोर्ड ने 21 अप्रैल 2025 को नई सूची जारी की थी। जिसमें श्रेयस अय्यर की वापसी और वरूण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा जैसे नए खिलाङियों को शामिल करने जैसे बदलाव शामिल थे।

2024-2025 में BCCI  द्वारा जारी किए गए A+,A,B  और कैटेगरी में वर्तमान में कौन-कौन से खिलाङी शामिल हैं आइये जानते हैं-

ग्रेड ए+ (₹ 7 करोङ वार्षिक रिटेनर)

•           रोहित शर्मा

•           विराट कोहली

•           जसप्रीत बुमराह

•           रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए (₹ 5 करोङ वार्षिक रिटेनर)

•           मोहम्मद सिराज

•           के एल राहुल

•           शुभमन गिल

•           हार्दिक पांड्या

•           मोहम्मद शमी

•           रिषभ पंत

ग्रेड बी (₹ 3 करोङ वार्षिक रिटेनर)

•           सूर्यकुमार यादव

•           कुलदीप यादव

•           अक्षर पटेल

•           यशस्वी जायसवाल

•           श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी (₹ 1 करोङ वार्षिक रिटेनर)

•           रिंकू सिंह

•           तिलक वर्मा

•           ऋतुराज गायकवाड

•           शिवम दुबे

•           रवि बिश्नोई

•           वॉशिंग्टन सुंदर

•           मुकेश कुमार

•           संजू सैमसन

•           अर्शदीप सिंह

•           प्रसिद्ध कृष्णा

•           रजत पाटीदार

•           ध्रुव जुरेल

•           सरफराज खान

•           नीतीश कुमार रेड्डी

•           ईशान किशन

•           अभिषेक शर्मा

•           आकाश दीप

•           वरुण चक्रवर्ती

•           हर्षित राणा


Comment As:

Comment (0)