उत्तर प्रदेश में आईटीआई (Industrial Training Institute) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), लखनऊ ने UP ITI Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
11 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
SCVT, उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से राज्यभर के हजारों आईटीआई संस्थानों में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में दाखिला मिलेगा। अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है
कौन कर सकता है आवेदन?
UP ITI में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के अनुसार 8वीं या 10वीं पास होना आवश्यक है। कुछ विशेष ट्रेडों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित ट्रेड की पात्रता अवश्य जांचनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य (General) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SCVT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी आवश्यक है।
मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
UP ITI में प्रवेश के लिए कोई अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से होगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
आईटीआई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वायरमैन सहित कई तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण मिलता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा कई छात्र स्वरोजगार शुरू कर भी अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
यदि आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो UP ITI Admission 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन पूरा करना जरूरी है ताकि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका न छूटे।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले वर्षों में IIT में रोबोटिक्स, फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में पढ़ाई के अवसर बढ़ने जा रहे हैं। इसके लिए करीब 6,000 नई शैक्षणिक सीटें तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस पहल के तहत पहले बैच की शुरुआत 2027 से होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य देश में उभरती तकनीकों के विशेषज्ञ तैयार करना और उच्च शिक्षा में नए विकल्प उपलब्ध कराना है। यह पहल भूपत और ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन (MFF) की ओर से कई IIT के सहयोग से शुरू की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रमों में बीटेक, मास्टर डिग्री और पीएचडी स्तर की पढ़ाई शामिल होगी। इन पाठ्यक्रमों के संचालन और शोध कार्यों के लिए 120 से अधिक समर्पित फैकल्टी सदस्यों की मदद मिलने की उम्मीद है। रोबोटिक्स और फिजिकल AI में होंगी 5 हजार सीटें प्रस्तावित 6,000 सीटों में सबसे बड़ा हिस्सा रोबोटिक्स और फिजिकल AI का होगा। इस क्षेत्र के लिए कुल 5,000 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 2,500 सीटें बीटेक, 1,200 सीटें मास्टर डिग्री और 1,300 सीटें पीएचडी कार्यक्रमों के लिए होंगी। वहीं, स्पेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 1,000 सीटें तैयार करने की योजना है। इनमें 500 बीटेक, 300 मास्टर डिग्री और 200 पीएचडी की सीटें शामिल होंगी। इस तरह छात्रों को स्नातक से लेकर उच्च स्तरीय शोध तक पढ़ाई के नए अवसर मिल सकेंगे। क्या पढ़ाया जाएगा रोबोटिक्स और फिजिकल AI में? नए पाठ्यक्रमों में छात्रों को केवल रोबोट बनाने या चलाने की जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें ऐसी तकनीक विकसित करना भी सिखाया जाएगा, जिससे मशीनें वास्तविक दुनिया को समझकर उसके अनुसार काम कर सकें। इसके लिए मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ सॉफ्टवेयर, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, सेंसर और कंट्रोल सिस्टम की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा ह्यूमनॉइड रोबोट, डिजिटल ट्विन, स्वार्म रोबोटिक्स और सॉफ्ट रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इन तकनीकों का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, कृषि और औद्योगिक उत्पादन जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है। इससे भविष्य में ऑटोमेशन और स्मार्ट मशीनों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्पेस टेक्नोलॉजी में भी मिलेंगे नए अवसर इस योजना का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा स्पेस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी है। इसके तहत एक IIT में स्कूल ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्थापित करने की योजना है। यहां छात्रों को सैटेलाइट नेविगेशन, स्पेस रोबोटिक्स और मानव अंतरिक्ष उड़ान जैसे विषयों की पढ़ाई और शोध का अवसर मिलेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस प्रस्तावित स्कूल की मेजबानी कौन-सा IIT करेगा और कौन-कौन से संस्थानों में नए कार्यक्रम शुरू होंगे। 2027 से शुरू हो सकती है पहली बैच फाउंडेशन की योजना के अनुसार, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत 2027 से होने की उम्मीद है। हालांकि, सभी 6,000 सीटें एक साथ उपलब्ध नहीं होंगी। इन्हें अगले 8 से 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। फाउंडेशन 2019 से देश के छह IIT के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस सहयोग के तहत डेटा साइंस, AI, हेल्थकेयर, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े आठ स्कूल और सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। अब इस साझेदारी का विस्तार रोबोटिक्स, फिजिकल AI और स्पेस टेक्नोलॉजी तक किया जा रहा है। इस पहल से आने वाले समय में इंजीनियरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
देशभर में आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके जीवन में शिक्षकों की भूमिका को याद कर रहे हैं। यह दिन शिक्षा और शिक्षक के महत्व को समझने का विशेष अवसर माना जाता है। डॉ. राधाकृष्णन को समर्पित है शिक्षक दिवस भारत में शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे महान दार्शनिक, शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। शिक्षा के प्रति उनके विचारों और योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन को शिक्षकों के सम्मान से जोड़ा गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को दी बधाई शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थी अपने शिक्षकों को अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई स्कूलों में छात्रों ने शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए हैं। कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हो रही हैं तो कहीं भाषण, कविता और नाटक के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा रहा है। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को कार्ड और फूल देकर भी बधाई दी जा रही है। शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, मार्गदर्शन भी करते हैं एक शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होती। शिक्षक विद्यार्थियों को सही और गलत के बीच अंतर समझाने के साथ उनके व्यक्तित्व को विकसित करने में भी मदद करते हैं। पढ़ाई के साथ अनुशासन, मेहनत, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलते समय में शिक्षक की भूमिका आज शिक्षा का तरीका तेजी से बदल रहा है। डिजिटल माध्यम, ऑनलाइन कक्षाएं और नई तकनीक शिक्षा का हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्हें विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीक और बदलती परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ने के लिए भी तैयार करना पड़ता है। शिक्षकों के योगदान को मिल रहा सम्मान शिक्षक दिवस पर कई शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। ऐसे सम्मान शिक्षकों को अपने काम के प्रति और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नई पीढ़ी के भविष्य की नींव रखते हैं शिक्षक किसी भी देश के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान और संस्कार देकर भविष्य के लिए तैयार करते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में सफल लोगों के जीवन में किसी न किसी शिक्षक का मार्गदर्शन जरूर रहा होता है। सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर शिक्षक दिवस विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। यह दिन याद दिलाता है कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। 5 सितंबर का यह अवसर समाज में शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के महत्व को और मजबूत करने का संदेश देता है।
7 अगस्त 2026: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे एक प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रदर्शन के बीच यह घटना सामने आने के बाद छात्र संगठनों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कई दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन JPSC-JSSC Reforms Manch के बैनर तले यह आंदोलन 25 जुलाई 2026 से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा है। 7 अगस्त तक आंदोलन अपने 14वें दिन में पहुंच गया। इस दौरान छह छात्र भूख हड़ताल जारी रखे हुए थे। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और आयोगों की व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना, परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराना और JPSC तथा JSSC की भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल है। इसके साथ ही JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े आरोपों की भी विस्तृत जांच की मांग उठाई जा रही है। सरकार से बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल तैयार आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने छात्रों से बातचीत की पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चार मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है, जिसे आंदोलन कर रहे छात्रों से चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआत में प्रदर्शनकारी छात्रों ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बात कही थी, जबकि बाद में छात्रों की ओर से 11 सदस्यीय टीम बनाकर सरकार से बातचीत की तैयारी की गई। रांची सदर के एसडीएम रजत कुमार और एडीएम धनंजय कुमार ने भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा तक पहुंचा भर्ती परीक्षाओं का मामला JPSC और JSSC परीक्षाओं का विवाद अब केवल सड़क तक सीमित नहीं है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। विपक्षी BJP और NDA के विधायकों ने कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विपक्ष ने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों ने कहा है कि सरकार युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर है और छात्रों के साथ पारदर्शी तरीके से बातचीत की जाएगी। सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि छात्रों की मांगों और उनके ज्ञापन के आधार पर जांच संबंधी मांगों पर विचार किया जाएगा। भूख हड़ताल से बढ़ी चिंता प्रदर्शन के दौरान एक भूख हड़ताली की तबीयत बिगड़ना आंदोलन की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। आंदोलन लंबा खिंचने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन और सरकार पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल सभी की नजर छात्रों और राज्य सरकार के बीच होने वाली बातचीत पर है। यदि बातचीत में कोई ठोस सहमति बनती है तो आंदोलन की दिशा बदल सकती है। वहीं छात्र संगठनों का कहना है कि जब तक भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।